पटना : दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण अप्रैल महीने से शुरू हो जायेगा। क्यों की इस सड़क के निर्माण में आ रही जमीन से संबंधित समस्या को दूर कर लिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर राज्य सरकार और रेलवे के बीच जमीन स्थांतरित करने को लेकर सहमति बन चुकी है। रेलवे बिहार सरकार को पटना साहिब से पटना घाट तक की जमीन सड़क निर्माण के लिए देगा।

वहीं इसके एवज में बिहार सरकार हार्डिंग पार्क की जमीन रेलवे को देगी। हालांकि इन दोनों जमीन की कीमतों में अंतर हैं। जिसके कारण अंतर आई राशि की भरपाई संबंधित पक्ष द्वारा की जाएगी। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे और राज्य सरकार के बीच इसको लेकर सहमति बन गई हैं। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद इस एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण पर 3147 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment