अगर कोई युवा राज्य में बिजनेस करना चाहता हैं या फिर उद्योग लगाना चाहता हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकता हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।
बता दें की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग क्षेत्र के लिए सरकार के द्वारा 25 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती हैं और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाती हैं। जिससे युवा अपने उद्योग को बढ़ा सकते हैं।
वहीं सरकार के द्वारा इस योजना में 25 प्रतिशत मार्जिन मनी भी दी जाती हैं। उधोग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए 2.50 लाख का मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष।
आधिकारिक वेबसाइट : http://diupmsme.upsdc.gov.in/

0 comments:
Post a Comment