यूपी के आगरा, मथुरा, बलिया, उन्नाव समेत 7 जिलों में घर-घर पहुंचेगा पानी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के आगरा, मथुरा, बलिया उन्नाव समेत 7 जिलों में अब लोगों के घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। इससे इन जिलों के लोगों को जल संकट की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

खबर के अनुसार जल मिशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, बलिया, प्रयागराज, उन्नाव, चंदौली और फिरोजाबाद में लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जायेगा। इसको लेकर जल विभाग के द्वारा तेजी के साथ तैयारी की जा रही हैं।

बता दें की आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में लोअर गंगा कैनाल और अपर गंगा कैनाल के द्वारा पानी की सप्लाई की जाएगी। जबकि बलिया जिले में गंगा ओर घाघरा के जरिए लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जायेगा। वहीं उन्नाव में गंगा बैराज और प्रयागराज में गंगा और यमुना से पानी की सप्लाई होगी। 

दरअसल आगरा शहर में पहले से ही गंगा जल की आपूर्ति की जा रही हैं। लेकिन अब पुरे जिले में लोगों के घर-घर तक गंगाजल सप्लाई की जाएगी। गंगा, यमुना और घाघरा के जल से आगरा, मथुरा, बलिया, प्रयागराज, उन्नाव, चंदौली और फिरोजाबाद में लोगों का प्यास बुझेगा।

0 comments:

Post a Comment