ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होलिका अष्टक को एक होलिकाष्टक दोष माना जाता है। जिसके कारण इस अवधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। इस समय में गृह प्रदेश, विवाह, गर्भाधान, मुंडन, निर्माण आदि को वर्जित माना जाता हैं।
आपको बता दें होलिकाष्टक 27 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएंगे जो सात मार्च तक जारी रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होंगे, इसलिए आप इस अवधि में किसी भी तरह के शुभ कार्य भूलकर भी ना करें।
ज्योतिष के अनुसार होलिकाष्टक का प्रभाव ग्रहों की चाल पर भी पड़ता हैं। जिसके कारण कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है। वैवाहिक जीवन में अनबन होने के चांस होते हैं। इसलिए होलिका अष्टक में कुछ भी शुभ कार्य ना करें।

0 comments:
Post a Comment