खबर के अनुसार 23 फरवरी से 7 नए रूटों पर 8 नई सुपर लग्जरी और स्लीपर बसों के संचालन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन बसों के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और यात्रीगण समयानुसार यात्रा कर सकेंगे।
अगर आप इन बसों से यात्रा करना चाहते हैं तो आप टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। बता दें की जयपुर मुंबई के लिए बस का किराया 2048 रुपए निर्धारित किया गया हैं। जबकि अन्य रूट की बसों का किराया भी तय कर दिया गया हैं।
जयपुर से मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली समेत 7 नए रूटों पर चलेगी बसें?
जयपुर-लखनऊ वाया कानपुर बस रोजाना रात 9 बजे जयपुर से चलेगी।
जयपुर-कोटा वाया बूंदी बस रोजाना शाम 4:30 बजे जयपुर से चलेगी।
जयपुर-हरिद्वार वाया दिल्ली बस रोजाना रात 10 बजे जयपुर से चलेगी।
जयपुर-बीकानेर वाया रतनगढ़ बस का शाम 5:10 बजे जयपुर से चलेगी।
जयपुर से कल्याण (मुंबई) वाया वापी, बड़ौदा, आबूरोड बस रोजाना दोपहर 2 बजे चलेगी।
जयपुर-अहमदाबाद वाया चित्तौड़गढ़, उदयपुर बस रोजाना रात 9:30 बजे जयपुर से चलेगी।
जयपुर-दिल्ली वाया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बस रोजाना सुबह 6:30 और शाम 4 बजे जयपुर से चलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment