यात्रीगण कृपा ध्यान दें, रेलवे ने 28 फरवरी तक रद्द किए 8 ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छपरा-बलिया रेलखंड पर दोहरीकरण इंटरलॉकिंग के कारण रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा निर्देश जारी किये गए हैं। 

वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन कर दिए हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। इसके बारे में पूरी जानकरी पीआरओ अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

यात्रीगण कृपा ध्यान दें, रेलवे ने 28 फरवरी तक रद्द किए 8 ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05445:  छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 05446 : वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 05136 : औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 05135 : छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 1 मार्च तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15111 : छपरा-वाराणसी एक्सप्रेस 19 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 15112 : वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 19 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05145 : छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 05146 : सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

0 comments:

Post a Comment