यूपी के कानपुर, उन्नाव, बरेली और झांसी में आसमान छू रहे CNG के दाम

न्यूज डेस्क: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दामों में भी लगातार हो रही वृद्धि से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी हैं। खबर के अनुसार यूपी के कानपुर, उन्नाव, बरेली और झांसी में CNG के दाम आसमान छूने लगे हैं। यहां CNG की कीमते सौ रुपये के करीब पहुंच गई हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के इन चार शहरों में CNG के दाम 95.90 रुपये था। लेकिन इसकी कीमतों में तीन रुपये की वृद्धि की गई हैं। जिससे यहां CNG के दाम 99.50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया हैं। CNG की नई कीमतें लागू भी कर दी गई हैं। 

आपको बता दें की रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण CNG की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। फरवरी 2022 से लेकर अबतक CNG के दाम 12 बार बढ़े हैं, जबकि तीन बार इसके दाम में गिरावट दर्ज की गई हैं। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक साल में CNG की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई हैं। इससे इसके दाम यूपी के कानपुर, उन्नाव, बरेली और झांसी में 99.50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया हैं। लोगों को अब इसी रेट से CNG खरीदना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment