खबर के अनुसार बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रामीण) अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि शुक्रवार को दिन में 3 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। इसलिए अगर बिजली से संबंधित कोई जरुरी काम हैं तो आप जल्द निपटा लें।
बता दें की बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के आशानगर के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण नूरसराय 33 केवी फीडर बंद रहेगा। इससे नालंदा जिले के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी और लोगों को बिजली नहीं मिलेगी।
नालंदा के नूरसराय, थरथरी एवं धमौली पावर सबस्टेशन (पीएसएस) से दोपहर के 2:00 बजे से 5:00 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इससे करीब एक लाभ आबादी को बिजली की परेशानी हो सकती हैं। हालांकि 5:00 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति होगी।

0 comments:
Post a Comment