बिहार में 4 लेन सड़क का टेंडर जारी, पटना समेत इन जिलों को फायदा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से बेतिया तक बनने वाले 4 लेन सड़क को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। 

खबर के अनुसार इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर 25 मार्च तक भरा जायेगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को अप्रैल महीने से इस फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य करने की मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इसका निर्माण किया जायेगा। 

आपको बता दें की पटना से बेतिया तक इस सड़क का निर्माण पांच चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में पटना एम्स से बकरपुर(सोनपुर) तक सड़क का निर्माण होगा। जबकि दूसरे चरण में बकरपुर(सोनपुर) से मनिकपुर तक सड़क का निर्माण होगा। 

वहीं तीसरे चरण में मनिकपुर से साहेबगंज और चौथे चरण में साहेबगंज से अरेराज। जबकि पांचवे चरण में अरेराज से बेतिया तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 867.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान हैं।

0 comments:

Post a Comment