यूपी के कानपुर में लगेगा 3500 करोड़ का सोलर प्लांट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपूर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कानपुर में 3500 करोड़ का सोलर प्लांट लगाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। एसजेवीएनएल ने इसके लिए सरकार से एमओयू किया है। 

खबर के अनुसार कानपुर में सोलर प्लांट लगाने के लिए कंपनी ने प्राधिकरण से घाटमपुर या उसके आसपास के क्षेत्र में करीब 3000 एकड़ जमीन की मांगी है। जैसे ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, उसके बाद सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू किया जायेगा। 

आपको बता दें की इस सोलर प्लांट से करीब 700 मेगावाट बिजली पैदा होगी, जो उद्योगों को सस्ती दरों पर मिलेगी। साथ ही साथ इस सोलर प्लांट के लगने से यहां करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे लोगों को भी काफी राहत होगी। 

एसजेवीएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी जालौन के काल्पी और उरई तहसील में 75-75 मेगावाट के प्लांट स्थापित कर रही है। वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर में भी 50 मेगावाट का एक सोलर पॉवर प्लांट बनाया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment