पटना : बिहार में बहाल होंगे 7360 कंप्यूटर शिक्षक

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी सरकारी हाईस्कूलों और प्लस-2 विद्यालयों में 7360 कंप्यूटर शिक्षक की बहाली की जाएगी। इसको लेकर बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार नीतीश कैबिनेट हुई बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर लगी। साथ ही साथ इस बैठक में राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 7360 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

बता दें की कैबिनेट मीटिंग में हाई स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक के पदों की स्वीकृति मिलने से हाईस्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने का रास्ता साफ हो गया। बहुत जल्द प्रति विद्यालय एक कंप्यूटर शिक्षक की दर से 7360 उच्च माध्यमिक कंप्यूटर शिक्षक बहला किये जाएंगे।

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आपको बता दें की जारी होने वाले नोटिफिकेशन में ही आपको आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment