बिहार के पटना, भागलपुर समेत 38 जिलों में छात्राओं को 25-25 हजार देगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर समेत 38 जिलों में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को सरकार के द्वारा 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं के बैंक अकाउंट में पैसों की राशि भेजी जाएगी। 

खबर के अनुसार  31 मार्च 2021 से अक्टूबर 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण होने वाली छात्राएं स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जो की 28 फरवरी तक चलेगी।

बता दें की ग्रामीण इलाकों में रहने वाली लड़कियों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं। जिसके कारण कई स्नातक उत्तीर्ण लड़कियां इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। सरकार के कई प्रयासों के बावजूद आवेदन में कमी देखने को मिल रही हैं।

ऐसे करें आवेदन : अगर आप स्नातक प्रोत्साहन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल medhasoft.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इस योजना के तहत 25 हजार प्राप्त कर सकते हैं। 

दरअसल बिहार सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं का नामांकन बढ़ाने, कम उम्र में लड़कियों की शादी रोकने और उनका आत्मविश्वास जगाने तथा लड़कियों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए स्नातक प्रोत्साहन योजना चला रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment