महाराष्ट्र के पुणे में तीन मार्गों पर चलेगी डबल डेकर बस

न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में तीन मार्गों पर डबल डेकर बस का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। इन बसों के संचलन से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।

खबर के अनुसार पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने शहर के तीन मार्गों पर 20 नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर पीएमपीएमएल ने पुणे नगर निगम और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम को प्रस्ताव भेजा हैं। 

बता दें की नगर निगम की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पुणे के भोसरी-निगडी, पीएमसी बनेर और कटराज-हडपसर मार्ग पर नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस का परिचालन किया जायेगा। डबल डेकर बस चलाने के लिए इन मार्गों का चुनाव किया गया हैं। 

इस नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस के परिचालन होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस डबल डेकर में बैठने और खड़े होने सहित लगभग 80 लोग सवार हो सकते हैं। इससे लोगों को यात्रा करने में दिक्कत नहीं आएगी।

0 comments:

Post a Comment