यूपी के आजमगढ़ में 4 इंस्पेक्टर और 5 सब इंस्पेक्टर का तबादला

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी के आजमगढ़ में 4 इंस्पेक्टर और 5 सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला किया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं, ताकि सभी को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।

आपको बता दें की पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सच्चिदानंद यादव को मेहनाजपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय की जिम्मेदारी दी गई।

यूपी के आजमगढ़ में 4 इंस्पेक्टर और 5 सब इंस्पेक्टर का तबादला?

अखिलेश पांडेय को पहाड़पुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है।

सच्चिदानंद यादव को मेहनाजपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

सुनील कुमार दुबे को थानाध्यक्ष कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

दिलीप कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विजय प्रकाश मौर्य को थानाध्यक्ष गंभीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

रुपेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना सिधारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय की जिम्मेदारी दी गई।

उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव को प्रभारी सीटीसी/मीडिया सेल से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर। 

0 comments:

Post a Comment