यूपी के वाराणसी में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जी-20 बैठक से पहले वाराणसी के 6 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इसकी स्वीकृति मिल सकती हैं।

खबर के अनुसार वाराणसी में अप्रैल महीने से अगस्त महीने के बीच जी-20 की बैठक होनी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बनारस के शहरी क्षेत्र की 4 सड़कें और ग्रामीण क्षेत्र से की दो सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे शहर में जाम की समस्या नहीं होगी और लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा। 

यूपी के वाराणसी में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के अंदर 4 और बाहर 2 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव हैं। जिसमे संपूर्णानंद-मलदहिया -लोहा मंडी मार्ग चौड़ीकरण, सिगरा चौराहे से रथयात्रा कमच्छा मार्ग होते हुए गुरुधाम चौराहे तक चौड़ीकरण, रथयात्रा से महमूरगंज, मंडुआडीह, मुढैला मार्ग तक चौड़ीकरण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment