खबर के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भोजपुर जिले के 41 शिक्षकों को गिरफ्तार करने और इनमे 13 शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश जारी किये हैं। जिससे जिले में हड़कंप मच गया हैं। बहुत जल्द इन शिक्षकों को गिरफ्तार किया जायेगा।
बता दें की विभाग की ओर से इन फर्जी शिक्षकों का तुरंत वेतन रोकने और अबतक भुगतान किये गये वेतन की वसूली करने के भी आदेश दिए गए हैं। निगरानी के आदेश के बाद कई फर्जी शिक्षक अंडरग्राउंड हो गए हैं ताकि वो गिरफ्तारी से बच सकें।
वहीं भोजपुर में 13 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने की अधिसूचना जारी की गई हैं। जिसमे बिहिया प्रखंड से पांच, शाहपुर प्रखंड से चार, उदवंतनगर प्रखंड से दो और संदेश प्रखंड से एक शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों की सेवा समाप्त हो जाएगी।
इन शिक्षकों की गिरफ्तारी का आदेश?
मुकेश कुमार सिंह, विद्या रानी, उपेंद्र कुमार।
संतोष कुमार, दिनेश चौबे और विनय कुमार सिंह।
मुकेश कुमार सिंह, रीता कुमारी, उमेश राय, कुमारी सुनीता।
प्रदीप कुमार दुबे, धनन्जय कुमार, सुदामा सिंह, मुकेश कुमार।
अनिता देवी, बिंदु कुमारी, संध्या कुमारी, मानती देवी, विमला देवी।
रिंकी कुमारी, हफीज मोहम्मद फहीमुद्दीन, अंजू राय, आशुतोष कुमार।
इंद्र कुमार, नीलकंठ नारायण सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, राजबिहारी यादव।
अखिलेश कुमार, संजय कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार राम, किरण कुमारी।
पूनम देवी, रीता कुमारी, अक्षय कुमार यादव, बिपिन बिहारी मिश्र, संगीता कुमारी।
शत्रुघ्न कुमार, विश्वम्भर यादव, सबिता कुमारी, अरूण कुमार सिंह, मंंटू कुमार सिंह।

0 comments:
Post a Comment