यूपी के गोरखपुर और कुशीनगर में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर और कुशीनगर में 28 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार 28 फरवरी 2023 को विकास खण्ड ब्रह्मपुर परिसर चौरी-चौरा गोरखपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं 28 फरवरी को कार्यकालय खण्डविकास अधिकारी, हाटा, कुशीनगर के परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी, डिप्लोमा, आईटीआई पास युवा अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : आप यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जा  रजिस्ट्रेशन करें और सही समय पर अपने सभी योग्यता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेला में उपस्थित हो। 

0 comments:

Post a Comment