यूपी के बहराइच में 4 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बहराइच से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बहराइच में 4 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा। इस विवाह को लेकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर तैयारी की जा रही  हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहराइच में 600 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस सामूहिक विवाह को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बैठक की हैं। साथ ही साथ सामूहिक विवाह में व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान व्यवस्था में कोई कमी ना हो इसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का दायित्व निर्धारित किया गया हैं। वर-वधु के साथ आये हुए परिजनों, रिश्तेदार आदि के बैठने,  भोजन, नाश्ता, कैटर्स, शुद्ध पेयजल, वीडिओ ग्राफी आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया हैं।

जिलाधिकारी ने विवाह के उपरान्त विवाह प्रमाण पत्र व उपहार सामग्री वितरण के संबंध में विचार-विमर्श कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें की योगी सरकार प्रदेशभर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन करवाती हैं।

0 comments:

Post a Comment