यूपी के बुलंदशहर में 4 लाख किसानों की खतौनी होगी अपग्रेड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुलंदशहर में जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 4 लाख से अधिक किसानों की खतौनी अब कंप्यूटरीकृत होगी। इससे जमीन से संबंधित धोखाधड़ी खत्म हो जाएगी।

तहसीलदार संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुलंदशहर में खतौनी को अपग्रेड करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद यह पता आसानी से लग जाएगा कि किस व्यक्ति के हिस्से में कितनी जमीन हैं। 

बता दें की खतौनी में पहले जहां 13 कालम होते थे, अब बढ़कर 19 कर दिए गए हैं। इससे जमीन के फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा। वारिशान, वसीयत, बैनामा आदि को सीधे खतौनी के मुख्य कॉलम में दर्ज किया जाएगा। जिससे जमीन की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

वहीं अगर खतौनी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता हैं तो परिवर्तन को सीधे खतौनी के मुख्य कॉलम में दर्ज किया जाएगा। सरकार के द्वारा की गयी इस नई व्यवस्था से खतौनी से फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा और लोग सही जमीन की पहचान आसानी से कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment