खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमेठी, शामली में कोरोना के एक-एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि गुरुवार को महाराजगंज में 2 नए मामले सामने आए हैं। जिससे उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो गई हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे में कुल 39 हजार 845 सैंपल की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ हैं, इसलिए लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
उन्होंने कहा की 18 साल से ज्यादा उम्र के वे लोग जिन्होंने अब तक बूस्टर डोज नही लिए हैं वे बिना किसी देरी के तीसरी डोज लगवा लें। साथ ही साथ कोरोना गाईडलाइन के नियमों का पालन करें ताकि इस समस्या को खत्म किया जा सके।
इन जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज।
महाराजगंज, गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में 2-2 एक्टिव केस हैं।
मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी, अमरोहा, संभल, बलरामपुर, बिजनौर और जालौन में 1 - 1 एक्टिव केस हैं।

0 comments:
Post a Comment