यूपी के गोरखपुर-हरदोई समेत इन जिलों में 5 IAS का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर-हरदोई समेत कई जिलों में पांच आईएएस का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी हरदोई आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ भेजा गया हैं। जबकि महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

बता दें की सरकार ने गुरुवार को पांच आईएएस के साथ साथ 15 आईपीएस के तबादले किये हैं। इसको लेकर सूचना जारी किया गया हैं। साथ ही साथ दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं ताकि इस तबादले के बारे में सभी लोगों को जानकारी हो सकें। 

यूपी के गोरखपुर-हरदोई समेत इन जिलों में 5 IAS का तबादला?

शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।

गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। 

सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। 

यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है।

0 comments:

Post a Comment