बैंक ऑफ बड़ौदा में 546 पदों पर वैकेंसी, स्नातक करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बैंक ऑफ बड़ौदा में 546 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : बैंक ऑफ बड़ौदा ने Acquisition Officers, Product Manager के 546 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : GEN, OBC, EWS के लिए आवेदन शुल्क 600/- रुपया, जबकि SC, ST, PWD के लिए 100/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 14 मार्च 2023 तक आवेदन कर  सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bankofbaroda.in

नौकरी करने का स्थान : देशभर में।

0 comments:

Post a Comment