यूपी के बरेली में 5.5 मीटर चौड़ी होगी ये सड़क

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बरेली जिले में मौजूद भोजीपुरा-अग्रास मार्ग 5.5 मीटर चौड़ी होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।

खबर के अनुसार भोजीपुरा-अग्रास मार्ग अभी तक साढ़े तीन मीटर चौड़ा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती हैं। लेकिन अब इस मार्ग को चौड़ीकरण करने का रास्ता साफ हो गया हैं। लोक निर्माण विभाग ने इसको लेकर मंजूरी दे दी हैं।

बता दें की भोजीपुरा से अग्रास होते हुए एनएच 24 में शंखा पुल तक 19.60 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। साथ ही साथ लोगों को किसी तरह के जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

इस सड़क के चौड़ीकरण होने से अभयपुर, गोपालपुर, खरसेनी, टिटौली, अगरास, कुरतरा, लोहार नगला, वीरपुर, सफारी, सोरहा, समेत 40 से अधिक गांवोंं के लोगों को सीधा फायदा होगा। काफी समय से लोग इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थें।

0 comments:

Post a Comment