Railway: वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 26 अप्रैल तक निरस्त

Railway: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गांधीनगर को जानें वाली कैपिटल एक्सप्रेस 2 महीने यानि की 26 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन प्रयागराज होकर जाती थी। इस ट्रेन के परिचालन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

खबर के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है की कि वाराणसी यार्ड में रिमाडलिंग होने के कारण इस ट्रेन को निरस्त किया गया हैं। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

आपको बता दें की वाराणसी से चलने वाली ट्रेन नंबर 22467 प्रत्येक बुधवार 22 फरवरी से 26 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 22468 गांधीनगर कैपिटल से वाराणसी को जानें वाली 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी।

0 comments:

Post a Comment