यूपी के वाराणसी, जौनपुर, मऊ समेत इन जिलों में 5 अफसर सस्पेंड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी हैं। जिसके कारण यूपी में आये दिन अफसरों को सस्पेंड किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अवैध खनन में लिप्त वाराणसी, जौनपुर, मऊ समेत कई जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया हैं।

खबर के अनुसार खनन निदेशालय को ये जानकारी मिली थी की राज्य के कुछ जनपदों में अवैध खनन का परिवहन किया जा रहा हैं। जिसके बाद निदेशालय की टीम ने वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर और झांसी में छताबड़तोड़ छापेमारी की। 

इस छापेमारी के दौरान 29 वाहन खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसमें से 21 वाहन बिना अभिवहन प्रपत्र के तथा 08 वाहन अभिवहन प्रपत्र में पकड़े गए। जब इनसे पूछ-ताछ किया गया तो पता चला की कई अधिकारी और कर्मचारी इन्ट्री फीस के रूप में अवैध वसूली करते हैं। 

इन लोगों को किया गया सस्पेंड। 

विनीत सिंह, खान अधिकारी जौनपुर, 

पारिजात त्रिपाठी, खान अधिकारी वाराणसी, 

सुनील कुमार मौर्य, खान निरीक्षक आजमगढ़/मऊ व सुमित श्रीवास्तव, खनिज लिपिक।

इन लोगों को मुख्यालय सम्बद्ध किया गया।

राजाराम चौहान, खनिज मोहर्रिर को मुख्यालय सम्बद्ध किया गया। 

जनपद मीरजापुर से वाहनों पर अवैध उपखनिज लोड होने के मामले में आशीष चौधरी को मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। 

खान अधिकारी मीरजापुर तथा झांसी के सर्वेक्षक के सम्बन्ध में शिकायतें मिलने पर अशोक कुमार मौर्य को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। 

0 comments:

Post a Comment