दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और वलसाड से गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी

न्यूज डेस्क: होली के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और वलसाड से गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे आनंद विहार से गोरखपुर के रास्ते होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। वहीं गोरखपुर से चंडीगढ, सहरसा-अंबाला वाया गोरखपुर और मुजफ्फरपुर-वलसाड वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें का संचालन करेगी। इसको लेकर आदेश दे दिए गए हैं। 

बता दें की अगर आप होली के मौके पर घर जाना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इन ट्रेनों का शेड्यूल चेक करें। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें। टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। 

दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और वलसाड से गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी?

ट्रेन नंबर 04048 : आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल 6 और 8 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के रास्ते जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04047 : मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 7 और 9 मार्च को मुजफ्फरपुर से रात 11 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के रास्ते जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04518 : चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल चंडीगढ़ से रात 11.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 04517 : गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल 3 और 10 मार्च मार्च को गोरखपुर से रात 10.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 2.10 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05577 : सहरसा-अम्बाला कैंट होली स्पेशल सहरसा से शाम 7.10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

ट्रेन नंबर 05578 : अंबाला कैंट से सुबह 3.40 बजे प्रस्थान कर रात 10.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

ट्रेन नंबर  05269 : मुजफ्फरपुर-वलसाड होली स्पेशल को मुजफ्फरपुर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

ट्रेन नंबर 05270 : वलसाड-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल वलसाड से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

0 comments:

Post a Comment