यह हैं कैंसर के 6 बड़े लक्षण, समय रहते पहचानें

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग कैंसर की समस्या से ग्रसित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के देशों में दिन प्रतिदिन कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। लेकिन सही समय पर इलाज से कई लोग ठीक भी हो रहे हैं। इसलिए लोगों को कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो समय रहते अपना इलाज करा सकें। 

बता दें की भारत में प्रत्येक वर्ष 16 मिलियन कैंसर से संबंधित नए मामले दर्ज किए जाते हैं। जिसमे मुख्य रूप से स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, स्किन कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल है।

यह हैं कैंसर के 6 बड़े लक्षण, समय रहते पहचानें?

1 .पेट या फेफड़ों में कैंसर होने पर बिना किसी वजह से वजन कम होने की समस्या होती है।

2 .त्वचा का रंग बदलकर पीला, काला या लाल हो गया है, तो ये त्वचा कैंसर के संकेत हो सकता है।

3 .ल्यूकेमिया, कोलन कैंसर होने पर बिना किसी वजह के इंसान को थकान अधिक महसूस होती है।

4 .स्तन कैंसर, लिम्फ नोड्स, सॉफ्ट ऊतक और अंडकोष में कैंसर होने पर आमतौर पर गांठ होते हैं।

5 .पेशाब करते समय दर्द के साथ खून आना ब्लैडर और प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

6 .यदि किसी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर होता है, उनमें तेज सिरदर्द, बुखार, चिड़चिड़ापन आदि की समस्या होती हैं।

0 comments:

Post a Comment