खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने जिले में कई सालों से तैनात पुराने पुलिस कर्मियों को नई जगह ट्रांसफर करने का फैसला किया हैं। पटना में दस या उससे अधिक सालों से जमे पुलिस कर्मियों को दूसरे जगह पर तबादला किया गया हैं।
बता दें की डीजीपी आरएस भट्टी को ऐसे पुलिस कर्मियों की लिस्ट मिली थी जो राज्य के कई जिलों में पिछले 8 या 10 सालों से तैनात थें। लेकिन अब इन सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर इन्हे रेंज से बाहर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के विभिन्न इकाइयों और जिला बादलों में तैनात 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया हैं। एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्र जारी कर इन्हे नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने को कहा हैं।

0 comments:
Post a Comment