खबर के अनुसार टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे यात्रियों को टूंडला से अलीगढ़ और दिल्ली जानें में भी आसानी होगी और आवागवन सुगम हो जायेगा।
बता दें की इस ट्रेन के परिचालन को लेकर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजा था। साथ ही साथ टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद रेलवे ने इसकी स्वीकृति दे दी हैं।
सीएमआई संजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि टीएडी पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से परिचालन शुरू हो गया हैं। यह ट्रेन टूंडला से सुबह 09:40 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment