खबर के अनुसार अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई हैं। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा कर 15 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती : अग्निवीर भर्ती रैली के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों की योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास होनी चाहिए।
ARO लखनऊ : लखनऊ, बांदा, हमीरपुर, कन्नौज, चित्रकूट, औरैया, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, महोबा, उन्नान, कानपुर देहात और कानपुर नगर के युवा भाग ले सकते हैं।
ARO वाराणसी : वाराणसी, देवरिया, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और संत रविदास नगर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
ARO बरेली: बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रूखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
ARO आगरा : आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जलौन, इटावा और ललितपुर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
ARO मेरठ: मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा, रामपुर, मुराबादा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
ARO अमेठी : अमेठी, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़,बस्ती, अयोध्या, कौशांबी, प्रयागराज, राजबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment