खबर के अनुसार एयरटेल ने बिहार के पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, बोधगया, भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, गोपालगंज, बाढ़, बिहारशरीफ, बिहटा, नवादा और सोनपुर शहर में अपनी 5जी प्लस सर्विस को लॉन्च कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की बिहार, झारखंड और ओडिशा के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया है की एयरटेल के द्वारा इन शहरों में 5जी प्लस सर्विस शुरू कर दिया गया हैं। इन शहरों के लोग 20-30 गुना अधिक तेज गति के साथ इंटरनेट का आनंद उठा सकते हैं।
इन शहरों के अलावे राज्य के अन्य शहरों और इलाकों में एयरटेल 5G सर्विस शुरू करने की योजना पर काम कर रही हैं। वहीं रिलायंस जियो भी बिहार के सभी शहरों में 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर तेजी से काम चल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment