Bijnor : हल्दौर से दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क होगी चौड़ी

Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर में हल्दौर से दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क चौड़ी होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बहुत जल्द इस सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। 

खबर के अनुसार हल्दौर से फतेहपुर हुए दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए इसका  एस्टीमेट तैयार करते हुए शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रारम्भ होगा।

आपको बता दें की हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे से फतेहपुर होते हुए दारानगर तक जाने वाली 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क इन इलाकों में करीब दो दर्जन से अधिक गांव को जोड़ती हैं। साथ साथ इस सड़क से स्टेट हाईवे भी जुड़ता हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सड़क को सात मीटर चौड़ाई करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया हैं। इसके निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपये की लगत आएगी। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से इन इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा और इससे आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment