गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ से बहराइच के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ से बहराइच के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ से बहराइच के बीच चार से छह फरवरी तक तीन फेरा में स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसको लेकर रेलवे ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रूकते हुए जाएगी। 

गोरखपुर के रास्ते आजमगढ़ से बहराइच के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05192: आजमगढ़- गोरखपुर- बहराइच स्पेशल ट्रेन 04, 05 एवं 06 फरवरी को सुबह 06:00 बजे खुलेगी और मऊ, इंदारा, बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया होते हुए गोरखपुर से 11.25 बजे चलेगी और आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते शाम 05.05 बजे बहराइच पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05191 : बहराइच- गोरखपुर- आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन 04, 05 एवं 06 फरवरी को शाम 06:15 बजे खुलेगी और गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होते हुए रात 12.40 बजे गोरखपुर से देवरिया, भटनी, मऊ के रास्ते सुबह 04.45 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment