महाशिवरात्रि की रात आजमाएं शिव पुराण में बताए गए टोटके

धर्म डेस्क: आज देशभर में धूमधाम से शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। इस शिवरात्रि की रात शिव पुराण में बताए गए कुछ टोटके को अपना कर आप अपने जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। साथ ही साथ जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

ज्योतिष की मानें तो भगवान शिव देवों के देव मानें जाते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर जो भी भक्त भोलेनाथ की पूजा आराधना करता हैं, शिव जी उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही साथ इससे इंसान के जीवन में सुख और शांति आती हैं। 

महाशिवरात्रि की रात आजमाएं शिव पुराण में बताए गए टोटके?

1 .महाशिवरात्रि की रात अगर आप शिवलिंग के पास दीया जलाएंगे तो आपको धन की प्राप्ति होगी और जीवन की आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। 

2 .अगर विवाह में अड़चन आ रही है तो महाशिवरात्रि पर केसर मिला दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे जल्द विवाह होने के योग बनते हैं।

3 . महाशिवरात्रि पर आप नंदी (बैल) को हरा चारा तथा गुड़ खिलाएं। इससे भगवान शिव की कृपा होगी और जीवन में समृद्धि आएगी। 

4 .महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में बैठकर 108 माला जाप करें और पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का उच्चारण करें तो शिव भक्ति की प्राप्ति होगी।

0 comments:

Post a Comment