एक समय था जब भारत आर्थिक, राजनितिक और सैन्य रूप से काफी पिछड़ा था। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने क्विक एक्शन आर्मी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन गया हैं।
भारत की आर्थिक ताकत : कई रिपोर्ट्स ये बताती हैं की कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पूरी दुनिया वैश्विक मंदी का सामना कर रहा हैं। जबकि भारत की विकास दर दुनिया में सबसे तेज हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी में 8.7% की वृद्धि हुई हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था जीडीपी के पैमाने पर दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। लेकिन प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में भारत दुनिया के 194 देशों की सूची में 144वां स्थान पर है। हालांकि एशियाई देशों में भारत 33वें पायदान पर है।
भारत की सैन्य ताकत : आज के समय में भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और ताकतवर सेना हैं। भारतीय सेना के पास दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक से लैस हथियार भी मौजूद हैं। वहीं सरकार के कई बड़े प्रयास से भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्म निर्भर होते जा रहा हैं और दुनिया में बड़ी सैन्य ताकत के रूप में उभर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment