खबर के अनुसार गुजरात के लोग अब ऑनलाइन के द्वारा आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं और तय समय के अंदर अपना प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी। बस डिजिटल गुजरात पोर्टल पर विजिट करना होगा।
बता दें की आय प्रमाणपत्र की जरुरत सरकारी सेवा का लाभ प्राप्त करने, विद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृति प्राप्त करने, राशन कार्ड बनाने, सरकारी आय कर भरने तथा कई तरह की सेवाओं का लाभ लेने के लिए होता हैं। इसलिए आप फटाफट अपना ये प्रमाणपत्र बना लें।
ऐसे करें अप्लाई?
1 .डिजिटल गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाये।
2 .Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
3 .रजिस्टेशन होने के बाद होम पेज पर नीचे Services Sector के ‘Citizen Services’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
4 .अब आपको Income Certificate का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
5 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरकर सब्मिट करें। आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment