वाराणसी में नए बस स्टैंड के लिए जमीन चिन्हित, इन जगहों पर शुरू होगा निर्माण

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर जमीन चिन्हित कर लिया गया हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के हरहुआ और मोहनसराय में नए बस स्टैंड का निर्माण होगा। 

खबर के अनुसार इस नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर काशी डिपो की जमीन बेची जाएगी। इस जमीन की कीमत करीब 250 करोड़ के आस-पास बताई जा रही हैं। हालांकि इसके लिए राज्य परिवहन निगम बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा। 

आपको बता दें की नए बस स्टैंड के लिए हरहुआ में चिन्हित 11 एकड़ जमीन की कीमत करीब 55 करोड़ रुपए है। जबकि मोहनसराय में रिंग रोड के पास हनुमान मंदिर के पहले चिन्हित 5 एकड़ जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार काशी डिपो की जमीन को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को बेचीं जाएगी और इससे दो नए बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। इस नए बस स्टैंड के निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या नहीं होगी और लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment