यात्रीगण ध्यान दें, इज्जतनगर बरेली मंडल से कई ट्रेन रद्द

बरेली : पूर्व रेलवे के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण इज्जतनगर बरेली मंडल से कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। इसको लेकर इज्जतनगर मंडल पर गाडियों का निरस्तीकरण नोटिश जारी कर दिया हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।

आपको बता दें की रेलवे  रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द किया हैं। इसलिए अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो आप यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

यात्रीगण ध्यान दें, इज्जतनगर बरेली मंडल से कई ट्रेन रद्द?

1 .हावड़ा से लालकुआँ को चलने वाली ट्रेन नंबर 12353 हावड़ा -लालकुआँ एक्सप्रेस 3 फरवरी को रद्द रहेगी।

2 .लालकुआँ से हावड़ा को जाने वाली ट्रेन नंबर 12354 लालकुआँ -हावड़ा एक्सप्रेस 4 फरवरी को निरस्त रहेगी।

3 .कोलकता से आगरा कैण्ट को चलने वाली ट्रेन नंबर 13167 कोलकता-आगरा कैण्ट एक्सप्रेस 9 फरवरी को निरस्त रहेगी।

4 .आगरा कैण्ट से कोलकता जाने वाली ट्रेन नंबर 13168 आगरा कैण्ट-कोलकता एक्सप्रेस 11 फरवरी 2023 को निरस्त रहेगी।

0 comments:

Post a Comment