गुजरात : सूरत, वडोदरा होते हुए चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

गुजरात : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया हैं। यह ट्रेन गुजरात के सूरत और वडोदरा होते हुए चलती हैं। इस ट्रेन के परिचालन में विस्तार होने से लोगों को यात्रा में सहूलियत होगी।

खबर के अनुसार बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 26 मार्च तक चलाई जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

ट्रेन नंबर 04712 : बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से हर रविवार 19.25 बजे खुलेगी और मंगलवार को 00.05 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 26 मार्च 2023 तक किया जायेगा। 

ट्रेन संख्या 04711 : बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बीकानेर से प्रत्येक शनिवार 12.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 25 मार्च 2023 तक किया जायेगा।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते और जाते समय बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर और श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment