यूपी के अलीगढ़ में 16 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यूपी के अलीगढ़ में 16 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। युवा इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस रोजगार मेला का आयोजन आगरा रोड स्थित ज्ञान महाविद्यालय में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं ज्ञान महाविद्यालय के द्वारा कराया जाएगा। इस रोजगार मेला में 25 कंपनियां आएगी। 

आपको बता दें की 25 कंपनियों ने द्वारा करीब 2150 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। युवा अपने सभी योग्यता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर 16 फरवरी को इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इस रोजगार मेला में उपस्थित होना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल sewaysojan.up.nic.in पर जा कर ऑन लाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment