आपको बता दें की इस साल होली का त्यौहार 8 मार्च 2023 को मनाया जायेगा। जिसके कारण लोग पांच और छह मार्च को घर पहुंचने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं। जिससे टिकटों के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही हैं।
खबर के अनुसार अहमदाबाद से लखनऊ, पटना और वाराणसी रूट पर टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी कीमतों में दो हजार तक की वृद्धि देखने को मिल रही हैं। आप एयरलाइन्स कंपनियों की वेबसाइट पर जा कर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
अहमदाबाद से लखनऊ, पटना, वाराणसी की सीधी फ्लाइट, जानें किराया?
अहमदाबाद से लखनऊ का विमान किराया : 7461 रुपया (5 मार्च 2023 को)
अहमदाबाद से पटना का विमान किराया : 9614 रुपया (5 मार्च 2023 को)
अहमदाबाद से वाराणसी का विमान किराया : 5736 रुपया (5 मार्च 2023 को)

0 comments:
Post a Comment