बता दें की इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को ये मैच जितना बहुत ज़रूरी था। इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर रही, जबकि अपने सभी मैचों में जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम टॉप पर हैं।
वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टॉप है। जबकि दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। बता दें की कम के मैच में भारत की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
जबकि रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाई, जिसके बाद बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। कुछ देर के बाद DLS Method के द्वारा टीम इंडिया को पांच रन से जीत मिली।

0 comments:
Post a Comment