हेल्थ डेस्क: ज्यादातर बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या होती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं और पुरुषों के पेट में भी कीड़े की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या के कारण इंसान को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं और सेहत भी अच्छी नहीं रहती हैं।
दरअसल पेट की ठीक से साफ सफाई ना होने और दूषित पानी पीने के कारण पेट में कीड़े जन्म लेते हैं। इस समस्या के कारण इंसान को अक्सर पेट दर्द का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही साथ इससे चिड़चिड़ापन और उल्टी की भी समस्या देखने को मिलती हैं।
पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये लक्षण : डॉक्टरों की मानें तो पेट में कीड़े की समस्या होने पर पेट में दर्द, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन, उल्टी आना जैसे लक्षणों दिखाई देते हैं। ऐसी समस्या होने पर इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
घरेलू उपाय :
1.प्रतिदिन साफ और गुनगुना पानी पिए।
2 .एक गिलास पानी में एक टीस्पून काला नमक और चुटकीभर हींग मिलाकर पी जाएं, पेट के कीड़े मर जाएंगे और आपकी ये परेशानी खत्म हो जाएगी।
3 .पपीते के बीज सूखाकर इनका पाउडर बनाना है और फिर गुनगुने पानी में डालकर इसे रोजाना पिएं। इससे पेट में कीड़े की समस्या दूर हो जाएगी और इससे सेहत भी अच्छा रहेगा।

0 comments:
Post a Comment