यूपी के बुलंदशहर, प्रतापगढ़ और पीलीभीत में NIA की रेड

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बुलंदशहर, प्रतापगढ़ और पीलीभीत में NIA की रेड पड़ी हैं। इन तीनों जिलों में एनआईए की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं।

पीलीभीत के माधोपर गांव में दिलबाग सिंह के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें उनका बेटा पंजाब जेल में बंद है और ऐसा माना जा रहा हैं की यह रेड  लॉरेंस विश्नोई और मूसेवाला मर्डर से जुड़ी हुई है। 

वहीं NIA की टीम पुलिस के साथ प्रतापगढ़ के गोड़े गांव पहुंची और यहां विकास सिंह के घर पर रेड की। साथ ही साथ टीम ने गांव के लोगों से ‌भी पूछताछ की। ऐसी आशंका है की विकास सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य है। हालांकि NIA ने कोई डिटेल शेयर नहीं की है। 

NIA की टीम बुलंदशहर के खुर्जा में हथियारों के सप्लायर कुर्बान अंसारी के रिश्तेदार के घर पहुंची और याहया पहलवान के घर खोजबी की। दरअसल NIA की टीम मूसेवाला मर्डर केस में हथियार सप्लाई करने वाले की कनेक्शन की तलाश कर रही है।

0 comments:

Post a Comment