बता दें की वैलेंटाइन डे का दिन एक-दूसरे के साथ समय बिताने तथा साथ में लंच या डिनर करने का अच्छा समय होता हैं ताकि कपल के बीच रिश्तों में मिठास बनी रहे। वहीं अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं तो आप उन्हें मैसेज के जरिए भी उन्हें प्यार भेज सकते हैं।
आप मैसेज के द्वारा अपने लव पार्टनर को ये एहसास दिला सकते हैं की आप उनसे दूर रहकर भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। वहीं आज के इस डिजिटल दुनिया में दूर रहकर भी अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइन के द्वारा कुछ स्पेशल गिफ्ट भेज सकते हैं।
वैलेंटाइन डे आज, लव पार्टनर को भेजें प्यार भरे मैसेज?
1 .कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आ जाता हैं,
कुछ बोलू तो तेरा नाम आ जाता हैं,
कब तक मैं छुपाऊँ अपने दिल की यह बात,
तेरी एक हर अदा पर हमें प्यार आ जाता हैं ।
2 .एक लहर तेरे ख़्यालों की,
मेरे वजूद को भिगो जाती हैं,
एक बूंद तेरी याद की,
मुझे इश़्क के दरिया में डुबो जाती हैं।
3 .बाँहों में छुपा के रखूं तुझको,
सीने से लगा के रखूं तुझको,
आओ तुम ख़्वाबों में मेरे,
और मैं ख़्वाबों में सजा के रखूं तुझको।
4 .आपके आने से ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है,
दूर जाना नही हम से कभी भूलकर भी
हमे हर कदम पर सिर्फ आपकी ज़रूरत है।
5 .तुम्हारे साथ रहते रहते, तुम्हारी चाहत सी हो गयी हैं,
तुमसे बात करते करते, तुम्हारी आदत सी हो गयी हैं,
एक पल न मिले तो बेचैनी सी लगती हैं,
दोस्ती निभाते निभाते, तुमसे मोहब्बत सी हो गयी हैं।

0 comments:
Post a Comment