खबर के अनुसार जाति प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज होता है जो किसी विशेष जाति का होने पर प्रमाणित करता हैं। इस दस्तावेज की मदद से शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में आरझण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आप फटाफट जाति प्रमाणपत्र बना लें।
आपको बता दें की गुजरात डिजिटल पोर्टल के माध्यम से आप जाति प्रमाणपत्र के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आपने अगर आवेदन कर दिया हैं तो इस पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र और स्वघोषित पत्र आदि।
आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.digitalgujarat.gov.in/
आवेदन शुल्क : 20 रुपया।
जाति प्रमाणपत्र की वैधता : तीन साल।
नोट : आवेदन करने से पहले संबंधित वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद ही आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment