खबर के अनुसार यह रिंग रोड गोंडा के महेशपुर गांव से शुरू होगा और बिश्नोहरपुर होते हुए अयोध्या के मगलसी तक जायेगा। वहीं अयोध्या के सरायराशी से रिंग रोड बस्ती जिले के सीतारामपुर गांव तक पहुंचेगी और महेशपुर में मिल जाएगी।
बता दे की इस रिंग रोड के निर्माण को लेकर सोहावल ब्लॉक के 17 गांव, अयोध्या सदर के 20 और नवाबगंज ब्लॉक के 10 गांवों के किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस रिंग रोड के निर्माण के लिए करीब 392 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जमीन अधिग्रहण के लिए कागजी कार्रवाई फरवरी के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं मार्च से किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। जबकि अप्रैल से रिंग रोड का निर्माण शुरू होगा।

0 comments:
Post a Comment