खबर के अनुसार साल 2025 तक इन सभी एनएच सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इसको लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद सड़क का निर्माण होगा।
बता दें की इस सड़क के निर्माण होने से लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा। साथ ही साथ इस सड़क की मदद से आप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आसानी से जा सकेंगे। इससे दिल्ली जाना भी बेहद आसान हो जायेगा।
बक्सर-वाराणसी नेशनल हाईवे : इस फोरलेन एनएच-319 ए का करीब 96 किमी लंबाई में निर्माण किया जायेगा। इसके लिए करीब 2774 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली हैं।
बरौली-गाजीपुर नेशनल हाईवे : इस फोरलेन एनएच का करीब 17 किमी लंबाई में निर्माण किया जायेगा। इसके लिए करीब 1769 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली हैं।
दानापुर-बिहटा नेशनल हाईवे : इस फोरलेन एनएच का करीब 21 किमी लंबाई में निर्माण होगा। इसके लिए भी राशि स्वीकृत की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment