खबर के अनुसार मुरादाबाद में जमीन घोटाले को लेकर योगी सरकार ने संपत्ति प्रबंधक अमित शुक्ला, अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार और उप आवास आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद को सस्पेंड कर दिया हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं यूपी के गाजियाबाद में फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर जमीन की रजिस्ट्री करने के आरोप में सरकार के द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए चार उपनिबंधकों नवीन राय, सुरेंद्र चंद्र मौर्य, रवींद्र मेहता और अवनीश राय को सस्पेंड कर दिया गया हैं।
बता दें की गाजियाबाद में जमीन और अन्य संपत्तियों के अवैध रजिस्ट्री की शिकायत सरकार को मिली थी। वहीं मुरादाबाद में आवास विकास परिषद की मंझोला आवासीय योजना में करोड़ों की जमीन चहेते लोगों को बेचने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सरकार ने ये कार्रवाई की हैं।

0 comments:
Post a Comment