लखनऊ : यूपी सरकार हर महीने देती है पैसा, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को यूपी सरकार के द्वारा आर्थिक मदद के रूप में पैसा दिया जाता हैं। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार यूपी में गरीब वर्ग के बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा हैं उन बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पैसा दिया जाता हैं। जबकि विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत पैसे मिलते हैं। वहीं दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पैसा दिया जाता हैं। 

आपको बता दें की वृद्धावस्था पेंशन योजना / विधवा पेंशन योजना / दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पहले 500 रुपये की राशि मिलती थी। लेकिन योगी सरकार ने लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रुपए प्रतिमाह को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप भी वृद्धावस्था पेंशन योजना / विधवा पेंशन योजना / दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment